{"_id":"56fe7af94f1c1b4823f00108","slug":"adverse-entry-to-a-teacher-three-of-the-salary-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक शिक्षिका को प्रतिकूल प्रविष्टि, तीन का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शिक्षिका को प्रतिकूल प्रविष्टि, तीन का वेतन काटा
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन शैक्षिक सत्र के पहले दिन बीएसए राकेश कुमार ने विकास खंड ददरौल के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्कूल में प्रधान अध्यापिका का विधिवत अवकाश दर्ज न होने पर इंचार्ज शिक्षिका की संलिप्तता मानते हुए उनको प्रतिकूल प्रविष्टि तथा संबंधित प्रधान अध्यापिका का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश बीएसए ने दिए हैं। वहीं एक अन्य स्कूल में दो शिक्षिकाएं अनुपस्थित पाई गई, जिनका एक दिन का वेतन काटा गया है। बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब 9.15 बजे ददरौल क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल ऊधौपारा का निरीक्षण किया। वहां की प्रधान अध्यापिका राशदा बानो दूरभाष पर आकस्मिक अवकाश चढ़वाकर छुट्टी मना रही थीं। जबकि स्कूल में उनका प्रार्थना पत्र नहीं था और आवागमन पंजिका में भी अवकाश नहीं चढ़ाया गया था। इससे शिक्षिका प्रीति देवी की संलिप्तता प्रतीत हुई। प्रीति देवी को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उन्होंने प्रधान अध्यापिका राशदा बानो का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दे दिए हैं। इसके बाद बीएसए ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय करीम कुआंपुर का निरीक्षण किया। वहां शिक्षिका माधुरी सिंह और कविता देवी अनुपस्थित पाई गईं। इन दोनों का एक दिन का वेतन काट दिया गया है। इस दौरान बीएसए ने ग्रामीणों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिकाओं को केंद्र में पंजीकृत छह से 10 वर्ष तक के बच्चों की सूची खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा। शिक्षकों से गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन