फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   vaccination,amar-ujala-abhiyan-education-health

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: गंभीर बीमारियों से ग्रसित किशोर-किशोरियों को नहीं लगी वैक्सीन

Wed, 30 Mar 2022 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2022 01:30 AM IST
सार

कोरोना की लहर में स्कूल बंद हो गए। पढ़ाई भी पटरी से उतर गईं। टीकाकरण का नंबर आया तो सबसे पहले किशोर-किशोरियों को टीका लगाने चिंता अभिभावकों ने की। यही वजह रही है कि स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लक्ष्य को चंद दिनों में पूरा कर लिया।

विज्ञापन
vaccination,amar-ujala-abhiyan-education-health
जैतीपुर के बझेड़ा भगवानपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर वैक्सीनेशन करती एएनएम - फोटो : SHAHJAHANPUR

विस्तार

कोरोना महामारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन की मुहिम को काफी तेजी से आगे बढ़ाया। 15 से 17 वर्ष तक के 98 प्रतिशत किशोर-किशोरियों ने वैक्सीन लगवाकर सुरक्षा का कवच ग्रहण कर लिया। एचआईवी से पीड़ित और गंभीर रूप से बीमार किशोर-किशोरियों को वैक्सीन नहीं लग पाई। अधिकारियों का मानना है कि उपचार के दौरान जिन किशोर-किशोरी को डॉक्टरों ने मना किया था वही वैक्सीनेशन से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन


कोरोना की लहर में स्कूल बंद हो गए। पढ़ाई भी पटरी से उतर गईं। टीकाकरण का नंबर आया तो सबसे पहले किशोर-किशोरियों को टीका लगाने चिंता अभिभावकों ने की। यही वजह रही है कि स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लक्ष्य को चंद दिनों में पूरा कर लिया। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव बताते हैं कि एचआईवी से पीड़ित या गंभीर रूप से बीमार बच्चों को डॉक्टरों द्वारा टीका लगवाने से मना किया गया। ऐसे ही बच्चे वैक्सीनेशन से वंचित रह गए हैं। शेष सभी को पहली डोज लगा दी गई। उन्होंने बताया कि बहुत से किशोर-किशोरी बीमारी के चलते वैक्सीनेशन से दूरी बनाए हुए थे। स्वस्थ होने के बाद बच्चों ने वैक्सीन लगवा ली। कुछ मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


चरणबद्ध अभियान से आई तेजी
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर चरणबद्ध अभियान चलाया। स्कूल-कॉलेजों, मोहल्लों में शिविर लगने के बाद वैक्सीनेशन अभियान की गति तेज हो गईं। वहीं दूसरी तरफ जागरुकता अभियान से भी बच्चों को वैक्सीन लगाने में काफी सहायता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकार्ड अपडेट करने में गड़बड़ी के सामने आए मामले
टीकाकरण के शुरुआत में वैक्सीन के रिकार्ड अपडेट करने को लेकर गड़बड़ी के कई मामले सामने आए हैं। कई लोगों ने अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई कि पहली डोज लगने के बाद दूसरी डोज लगने का मैसेज उनके मोबाइल फोन पर आ गया।

दूसरी लहर ने डराया तो टीकाकरण की बढ़ी रफ्तार
कोरोना की दूसरी लहर काफी ज्यादा खतरनाक थी। कोविड की चपेट में आने से तमाम लोगों ने अपनों को खो दिया। कई प्रतिष्ठित लोगों की कोविड के चलते मौत हो गई। कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद वायरस से डरे लोगों ने टीकाकरण कराने में दिलचस्पी दिखाई।


पोलियो अभियान का पड़ता है टीकाकरण पर असर
पल्स पोलियो अभियान का असर वैक्सीनेशन पर काफी ज्यादा पड़ता है। कर्मचारियों के पोलियो अभियान में लगने के कारण वैक्सीनेशन के कार्य की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। पहले गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने से मना किया गया था। टेस्टिंग के बाद गर्भवती महिलाओं को वैक्सीनेशन कराने की अनुमति मिल गई। टीकाकरण का अभियान का काफी तेजी से चल रहा है।
-डॉ. पीपी श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed