{"_id":"66986947c2796ecae10e7749","slug":"admissions-started-in-government-colleges-also-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-122984-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राजकीय महाविद्यालयों में भी शुरू हो गए प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राजकीय महाविद्यालयों में भी शुरू हो गए प्रवेश
Thu, 18 Jul 2024 06:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महविद्यालय कांट, शाहजहांपुर। संवाद
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध एडेड कॉलेजों के साथ ही राजकीय महाविद्यालयों में भी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिले में राजकीय महाविद्यालयों की संख्या पांच है। जलालाबाद तहसील क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए नगर के इकलौते प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में स्नातक की 420 सीटों के लिए तीन सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं के आवेदन आ चुके हैं। अब तक 170 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश भी ले लिया है। प्राचार्य राजकुमार सिंह ने बताया कि 25 जुलाई तक पंजीकरण होंगे और हर साल की तरह सभी सीटें भर जाने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में बीएससी व स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित नही हैं। यहां स्नातक वाणिज्य वर्ग की 60 सीटें है परंतु उनमें ज्यादा बच्चे प्रवेश नही लेते। चालू शैक्षिक सत्र में भी इस वर्ग के लिए अभी तक केवल आठ प्रवेश हुए हैं।
राजकीय महाविद्यालय कांट में बीए की 420, बीकॉम की 60 और बीएससी के बायो एवं मैथ ग्रुप में 60 सीटें हैं। महाविद्यालय के प्रोफेसर पवन यादव ने बताया कि बीए के लिए 120, बीएससी के लिए 40 तथा बीकॉम के लिए 25 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। तीनों ही कक्षाओं में 120 छात्र-छात्राओं का प्रवेश हो चुका है।
विज्ञापन
इनके अलावा तिलहर के पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में बीए की 420 और बीकॉम की 60 सीटें उपलब्ध हैं। राजकीय संघटक महाविद्यालय में भगत सिंह राजकीय संघटक महाविद्यालय पुवायां में बीए की 420, बीकॉम की 100, बीएससी बायो की 60 और बीएसी मैथ की 60 सीटें उपलब्ध हैं। इतनी ही सीटें रोशन सिंह राजकीय संघटक महाविद्यालय खुदागंज में हैं, जिन पर प्रवेश लिए जा रहे हैं।