{"_id":"6a971ebab5c4a5d1ac0be404","slug":"admission-process-in-degree-colleges-concludes-seats-remain-vacant-across-several-categories-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-183368-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया खत्म, कई संवर्गों में सीटें रह गईं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया खत्म, कई संवर्गों में सीटें रह गईं खाली
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में प्रवेश के फार्मों की फीडिंग करते कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद राजकीय विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया खत्म हो गई है। इस बार पोर्टल देर से शुरू होने के कारण बीए समेत कई संवर्गों में सीटें खाली रह गई हैं, जबकि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सीटें भर गई हैं।
विश्वविद्यालय बनने के बाद कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी देरी से शुरू हुई थी। इसके चलते आसपास के जिलों के कई छात्र-छात्राओं ने अपने गृह जनपद में प्रवेश ले लिया। पोर्टल शुरू होने के बाद कई बार प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, लेकिन इसके बावजूद बीए समेत कई संवर्गों की सभी सीटें नहीं भर सकीं। अधिकारियों के मुताबिक अब प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।
--
सीटों की स्थिति
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में बीए की 610 सीटों में 250 पर प्रवेश हुआ है। बीएससी में 380 सीटों के सापेक्ष 120 और एमए सोशलॉजी में 160 सीटों में 40 पर ही प्रवेश हुए हैं। एमए अंग्रेजी में 160 सीटों पर 35 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी आदित्य सिंह के अनुसार, विश्वविद्यालय में दो हजार सीटाें में 1071 प्रवेश हुए हैं। कॉमर्स में 320 के सापेक्ष 276, जूलोजी, बॉटनी, केमिस्ट्री में 240 में सभी सीटें भर गई हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित में 320 के सापेक्ष 155 सीटाें पर प्रवेश हुए हैं।
इसी तरह जीएफ कॉलेज के परीक्षा प्रभारी सुहेल नकवी ने बताया कि बीए की दो हजार सीटों में 750, बायोलॉजी की 640 सीटों में साढ़े चार सौ प्रवेश हुए हैं। जबकि व्यावसायिक कोर्स बीबीए, बीसीए की 66-66 सीटें भर गई हैं। एमएसी बॉटनी में सभी 30 सीटों पर प्रवेश हो गए हैं।