फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Admission process for 80 seats in Jawahar Navodaya Vidyalaya will start from April 1.

Shahjahanpur News: जवाहर नवोदय विद्यालय में 80 सीटों पर एक अप्रैल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Sun, 22 Mar 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Admission process for 80 seats in Jawahar Navodaya Vidyalaya will start from April 1.
शाहजहांपुर। मोहम्मदी रोड पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की 80 सीटों पर एक अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेश के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को देखते हुए स्कूल में तैयारियां पूरी शुरू कर दी गई हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अपील की है कि वह समय रहते उपयोगी जरूरी दस्तावेज को पूर्ण कर लें।
विज्ञापन

13 दिसंबर को नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 15 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब चार हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद परिणाम जारी कर दिया गया। नवोदय विद्यालय की वेबसाइट के साथ ही स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के नामों की सूची चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद प्रवेश को लेकर तैयारियां शुरू की गई है। 80 सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज में अपने प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना होगा। उन्हें कक्षा तीन से पांच तक के प्रमाणपत्र, परमानेंट एजुकेशन नंबर (पैन), आधार कार्ड, जाति व निवास प्रमाणपत्र आदि जमा करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया 15 दिन तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सत्यपाल गंगवार ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने में अभी कई दिन बाकी हैं। अभिभावकों से गुजारिश है कि वह सारे प्रमाणपत्रों को बनवा लें, जिससे दुश्वारियों से नहीं जूझना पड़े।

-
बच्चे का देना होगा फिटनेस प्रमाण पत्र
कक्षा छह में प्रवेश पाने वाले बच्चों का फिटनेस प्रमाणपत्र भी देना होगा। हालांकि, यह प्रवेश के बाद भी दिया जा सकता है। उप प्राचार्य के अनुसार, फिटनेस के जरिये बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी का आंकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed