फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Administration's Claims Remain on Paper... People Wander in Search of Water

Shahjahanpur News: प्रशासन के दावे कागजों तक... पानी के लिए भटक रहे लोग

Tue, 26 May 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Administration's Claims Remain on Paper... People Wander in Search of Water
चिलचिलाती धूप से बचाव को सिर पर चुनरी डाल एसएस कॉलेज पास से गुजरती युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। नौतपा शुरू होने के साथ ही गर्मी अपने प्रचंड रूप में है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक गर्मी और लू से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। प्रशासन के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं। शहर के किसी भी मुख्य चौराहे पर वाटर कूलर या प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई है। राहगीर गर्मी में पानी के लिए भटक रहे हैं। रेड लाइट पर कहीं भी शेड नहीं लगाए गए हैं। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन पिछले दो माह से लू और भीषण गर्मी से निपटने के लिए बैठकें कर रहा है। इन बैठकों में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश जारी किए थे कि गर्मी बढ़ने पर शेल्टर होम बनवाए जाएं और पेयजल की व्यवस्था के लिए प्रमुख चौराहा के आसपास वाटर कूलर लगवाए जाएं।
विज्ञापन

रेड लाइट पर शेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे लेकिन जमीनी स्तर पर काम हो नहीं पाया। सुभाष चौराहा पर वाटर मिस्ट प्लांट लगवाने की बात हुई थी लेकिन इस पर भी कोई काम नहीं हो पाया है। गर्मी में लोग पेड़ की छाया में धूप से बचने के लिए खड़े हो जाते हैं। दो पहिया वाहनों पर सवार अधिकतर लोग धूप से बचाव के लिए गमछा लपेटे दिखाई देते हैं। अधिकतर लोग ठंडे पानी की तलाश में भटकते हुए दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
सार्वजनिक स्थानों पर नजर नहीं आते वाटर कूलर और प्याऊ
प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए थे कि लू चलने से पहले शहर के प्रमुख तिराहा, चौराहा और सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर या मिट्टी के घड़े में पानी की व्यवस्था की जाए। सोमवार को किसी भी प्रमुख स्थान पर वाटर कूलर और प्याऊ की व्यवस्था दिखाई नहीं दी। रोडवेज बस स्टैंड पर लगाया गया वाटर कूलर सिस्टम खराब पड़ा था। राहगीर दुकानों से पानी की ठंडी बोतल खरीदते दिखाई दिए। इसी क्रम में सरकारी हैंडपंपों में पानी पीने लायक नहीं आ रहा था लेकिन लोग मजबूरी में पानी पी रहे थे। शहर के मुख्य चौराहा खिरनीबाग, पंखी चौराहा, घंटाघर के पास, लाल इमली चौराहा, चारखंभा, सदर चौराहा पर कही भी वाटर कूलर और प्याऊ की व्यवस्था दिखाई नहीं दी।

--
रेड लाइटों पर लोग धूप में तपते नजर आए
प्रशासन की ओर से कहा गया था कि रेड लाइटों पर शेड की व्यवस्था की जाएगी लेकिन ऐसा कहीं दिखाई नहीं दिया। रेड लाइट होने पर लोग तेज धूप में तपते नजर आए।
--
स्टीयरिंग कमेटी की बैठक 18 मई को हुई थी। इसके बाद शासन से 29 लाख रुपये लू और गर्मी से निपटने के लिए स्वीकृत किया है। इसको नगर निगम और निकायों में भेजा गया है। सभी को दिशानिर्देश दिए गए है कि जल्द से जल्द लू से निपटने के लिए व्यवस्थाएं की जाएं।

- अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व

चिलचिलाती धूप से बचाव को सिर पर चुनरी डाल एसएस कॉलेज पास से गुजरती युवतियां। संवाद

चिलचिलाती धूप से बचाव को सिर पर चुनरी डाल एसएस कॉलेज पास से गुजरती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed