फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CM Yogi Adityanath will visit flood affected areas in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में सीएम योगी: मिर्जापुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा, पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री

Mon, 28 Aug 2023 11:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 28 Aug 2023 11:53 AM IST
सार

 एडीएम प्रशासन संजय पांडेय के मुताबिक, अभी यह नहीं तय नहीं है कि मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे या फिर कार से। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर दोपहर 01:05 बजे वापस उड़ जाएगा। मुख्यमंत्री सुरक्षा में लगी टीम कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गईं हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will visit flood affected areas in Shahjahanpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाहजहांपुर के मिर्जापुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने और राहत सामग्री बांटने आ रहे हैं। वह यहां करीब आधा घंटा बिताएंगे। मुख्यमंत्री का निरीक्षण कार्यक्रम रविवार को आने के बाद दिनभर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में लगे रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर सोमवार दोपहर 12.35 बजे मिर्जापुर के शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज में बने हेलिपैड पर उतरेगा। यहां पर वह बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करेंगे। इसके बाद वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। एडीएम प्रशासन संजय पांडेय के मुताबिक, अभी यह नहीं तय नहीं है कि मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे या फिर कार से। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर दोपहर 01:05 बजे वापस उड़ जाएगा। मुख्यमंत्री सुरक्षा में लगी टीम कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गईं हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की देखीं व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, आईजी राकेश कुमार सिंह, डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा ने शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने हेलिपैड के चिह्नित स्थान को देखा और सुरक्षा प्रबंध की जानकारी ली। आईजी राकेश सिंह ने भी सुरक्षा के दृष्टि से सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश एसपी अशोक कुमार मीणा को दिए। इस दौरान सीडीओ एसबी सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एडीएम एफआर डॉ. सुरेश कुमार, एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी, डीपीआरओ घनश्याम सागर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी आदि मौजूद रहे।

अभेद्य रहेगी मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि तीन एएसपी, चार सीओ गैर जिलों से आएंगे। इसके अलावा करीब साढ़े तीन सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हेलिपैड से कार्यक्रम स्थल तक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed