फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Administration stopped construction on Peergab pond, quarrel

प्रशासन ने रुकवाया पीरगैब तालाब पर निर्माण, नोकझोंक

Fri, 13 May 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Administration stopped construction on Peergab pond, quarrel
जेसीबी को रोकता लेखपाल - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। पीरगैब तालाब पर विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा निर्माण कार्य होने की शिकायत पर आदेशों की अवहेलना से नाराज एसडीएम ने तहसीलदार के माध्यम से क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। जेसीबी मशीन को हटवा दिया। इस दौरान लेखपाल और ठेकेदार के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

पीरगैब तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका ने दो ठेकेदारों को ठेका देकर निर्माण शुरू कराया था। विहिप कार्यकर्ताओं ने निर्माण से पहले तालाब के अतिक्रमण को हटाने और पैमाइश कराने की मांग प्रशासन से की थी। एसडीएम के निर्देश पर तालाब के निर्माण पर रोक लगाकर टीम गठित करके छह मई को तालाब की पैमाइश पूरी कर ली गई। अभी तक पैमाइश रिपोर्ट तहसील प्रशासन को नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

इस बीच एसडीएम के निर्देशों की अवहेलना करते हुए ठेकेदारों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह एक ठेकेदार द्वारा तालाब के पूर्व दिशा में सड़क निर्माण को लेकर जेसीबी से खोदाई करने और मजदूरों द्वारा दीवार बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया। भनक लगते ही विहिप कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने एसडीएम को शिकायत की। सूचना मिलते ही एसडीएम राशि कृष्णा ने तत्काल तहसीलदार को तलब करते हुए निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय लेखपाल रवि सिंह मौके पर पहुंचे। काम बंद कराने को लेकर ठेकेदार और लेखपाल के बीच जमकर नोकझोंक हुई। लेखपाल के सूचना देने पर तहसीलदार ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी तो ठेकेदार जेसीबी मशीन और लेबर को लेकर मौके से हट गया। तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि काम पर रोक लगाई गई है। बगैर अनुमति निर्माण कराने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed