फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Administration's relief did not reach earthquake victims

भूकंप पीड़ितों तक नहीं पहुंची प्रशासन की राहत सामग्री

Tue, 05 May 2015 11:58 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 05 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Administration's relief did not reach earthquake victims
 नेपाल में गत सप्ताह आए भूकंप पीड़ितों के लिए जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई राहत सामग्री अभी जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाई है। यहां से भेजे गए राहत सामग्री के तीन ट्रक गोरखपुर में नेपाल बार्डर पर फंस गए हैं। इस वजह से विभिन्न संगठनों द्वारा बाद में उपलब्ध कराई गई खाद्य सामग्री के बोरे चार दिन से कलक्ट्रेट के बरामदे में डंप हैं।
विज्ञापन

नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटाने को डीएम शुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर कलक्ट्रेट कैंपस में 30 अप्रैल और एक मई को विशेष कैंप लगाया गया था। इस दौरान विभिन्न संगठनों और संस्थाओं ने राहत कैंप को तिरपाल, रजाई-गद्दे, वस्त्र, भुना चना, चावल, आटा, मोमबत्ती-माचिस आदि वस्तुएं उपलब्ध कराईं। यह सारी सामग्री तीन ट्रकों में लोड कराकर नेपाल बार्डर तक पहुंचाने के लिए गोरखपुर भेजी गई थी।
विज्ञापन

इधर, राहत सामग्री मिलने का दौर जारी देख कैंप एक दिन बढ़ा दिया गया। तीनों ट्रकों की रवानगी के बाद कई कंपनियों और संस्थाओं ने लइया, भुना चना, चावल, बिस्किट, पौष्टिक आहार वाली गोलियां आदि सामग्री के बोरे कैंप में जमा कराए, लेकिन यह सारा सामान अभी जस का तस कलक्ट्रेट में पड़ा है। चूहे बोरों को कुतरकर राहत सामग्री को अपना निवाला बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आपदा राहत पटल का कामकाज देख रहे प्रदीप गुप्ता ने बताया कि नेपाल सरकार गोरखपुर के अधिकारियों से राहत सामग्री वाले ट्रक काठमांडू तक भेजने का आग्रह कर रही है। चूंकि, काठमांडू के पहाड़ी रास्तों पर मिनी ट्रकों से माल की ढुलाई संभव है। इसलिए गोरखपुर में यहां से भेजे गए ट्रकों की अनलोडिंग में समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रकों की वापसी होने पर शेष राहत सामग्री भी गोरखपुर को लोड करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed