फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Administration alert due to possibility of flood in Ramganga and Bahgul

Shahjahanpur News: रामगंगा और बहगुल में बाढ़ की आशंका से प्रशासन सतर्क

Tue, 12 Sep 2023 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Administration alert due to possibility of flood in Ramganga and Bahgul
जलालाबाद के गांव अल्लादादपुर बैहारी में स्थिति का जायजा लेते एसडीएम व तहसीलदार। संवाद
एसडीएम ने अधिकारियों की बैठक के बाद बाढ़ संभावित गांवों का किया दौरा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


जलालाबाद। सोमवार रात बैराजों से 39 हजार क्यूसेक और पानी छोड़े जाने के बाद रामगंगा और बहगुल नदियों में बाढ़ आने की आशंका के चलते प्रशासन सतर्क हो गया है। मंगलवार को एसडीएम रवींद्र कुमार ने बाढ़ को लेकर अधीनस्थों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने तहसीलदार पैगाम हैदर के साथ बाढ़ संभावित कई गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में सभी बाढ़ चौकियों को फिर से सक्रिय कर स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी लोग दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के बाद एसडीएम ने तहसीलदार पैगाम हैदर व नायब तहसीलदार मनु माथुर के साथ बाढ़ संभावित गांव अल्लादादपुर बैहारी, कसारी, निजामपुर नगरिया, बीघापुर आदि में जाकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात खो खो व हरेली समेत विभिन्न बैराजों से छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी बुधवार तक पहुंचने की संभावना है। जबकि सोमवार रात 39 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed