फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ADM's BKU activists The juice drink, fast finish

एडीएम ने भाकियू कार्यकर्ताओं को जूस पिलाया, अनशन खत्म

Fri, 27 Mar 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 27 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
ADM's BKU activists The juice drink, fast finish
फसली नुकसान के सर्वे में धांधली रोकने सहित किसान हित की मांगों को लेकर 11 मार्च से कलक्ट्रेट पर डेरा डाले भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं को एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने शुक्रवार को धरना स्थल पर आकर आखिरकार मना लिया। उन्होेंने बिंदुवार सभी मांगों पर संबंधित अधिकारियों को जारी आदेश का ब्योरा दिया तो कार्यकर्ता खुशी से उछल पड़े। एडीएम ने पांच दिन से आमरण अनशन पर बैठे भाकियू नेता रामनरेश यादव और श्रीपाल को जूस पिलाया।
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को दोपहर तक झंडों-डंडों से लैस किसानों से धरना स्थल पर गरमाया रहा। अनशन केपांचवें दिन यूनियन कार्यकर्ताओं के बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। भाकियू के मंडल महासचिव रमेश चंद्र गुप्ता ने जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल यादव, महासचिव राशिराम वर्मा और संगठन मंत्री गगनदीप माटा के साथ आंदोलन की अगली रणनीति तय करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

दरअसल, भाकियू पदाधिकारियों ने अफसरों के स्तर से ठोस कार्यवाही नहीं होने पर शनिवार से कलक्ट्रेट कैंपस में पशुओं को बांधने की योजना बर्नाइ थी। उनके तीखे तेवरों की भनक पाकर प्रशासन बैकफुट पर आ गया। अपरान्ह साढ़े तीन बजे एडीएम ने भाकियू पदाधिकारियों को मांगों पर कार्यवाही का ब्योरा देने को वार्ता के लिए बुलाया। कार्यकर्ता धरना स्थल पर ही बात करने को अड़ गए तो एडीएम ने उनके बीच जाने में कोई संकोच नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पदाधिकारियों के बीच फसली सर्वे में गड़बड़ी की शिकायत पर दोबारा सर्वे कराने, सेहरामऊ दक्षिणी में रामप्यारी की जमीन से अवैध कब्जा हटाने और सिकरहना में आवास आवंटन में धांधली की जांच कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को जारी लिखित आदेश दिखाए तो कार्यकर्ता भी पिघल गए। एडीएम ने तत्काल जूस मंगाकर अनशनकारियों को पिलाया तो बदले में कार्यकर्ताओं ने उनकी जिंदाबाद के नारे लगाकर घरों की राह पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed