फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ADM reached the school holding the fingers of the absent children

Shahjahanpur News: अनुपस्थित बच्चों की अंगुली पकड़कर स्कूल पहुंचे एडीएम

Sun, 26 Oct 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
ADM reached the school holding the fingers of the absent children
ददरौल के गांव सिमरिया सहजपुर में बच्चों को स्कूल ले जाते एडीएम। स्रोत : एडीएम
शाहजहांपुर। ददरौल ब्लॉक के गांव सिमरिया सहजपुर पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। एडीएम अनुपस्थित मिले बच्चों के घर पहुंच गए। अंगुली पकड़कर बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए लेकर आए।
विज्ञापन

एडीएम ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, स्वच्छता व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति का जायजा लिया। विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर तुरंत ही ग्राम प्रधान और प्रधानाचार्य के साथ गांव का भ्रमण कर अभिभावकों से संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन

उन्हें अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीणों को शासन की ओर से संचालित योजनाओं के अंतर्गत निशुल्क शिक्षा, पुस्तकों और यूनिफॉर्म के बारे में जानकारी दी। इस दौरान करीब 24 बच्चे काम का बहाना करके स्कूल नहीं पहुंचे थे। एडीएम उनके घर गए और उन्हें स्कूल तक लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एडीएम ने पहाड़े, पशुओं, फलों, महीनों और दिनों के नाम सुने। बोर्ड पर गणित के सवाल हल कराए। एडीएम ने बताया कि विद्यालय में 318 के सापेक्ष 133 विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय में 10 शिक्षक नियुक्त हैं। प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गईं जिनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीओ पंचायत रमेश मिश्र, ग्राम प्रधान विद्यावती, प्रधानाध्यापक ईशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed