फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ADM Finance reached the medical college and investigated the death of the pregnant woman.

Shahjahanpur News: प्रसूता की मौत के मामले में एडीएम वित्त ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर की जांच

Sun, 23 Nov 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
ADM Finance reached the medical college and investigated the death of the pregnant woman.
प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में राजकीय मेडिकल कॉलेज जांच करने पहुंचे एडीएम। स्रोत: एडी - फोटो : बछरावां क्षेत्र के बाबूगंज मजरे अटरा गांव में चोरी के लिए खोली गई छत।
शाहजहांपुर। प्रसव के दौरान महिला की मौत होने के मामले में एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी देखा। साथ ही कार्मिकों के बयान दर्ज किए। अब वह अपनी रिपोर्ट को डीएम को साैंपेगे। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी कमल रावत ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 16 नवंबर को बेटी प्रियंका को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने कहा कि डिलीवरी नाॅर्मल हो जाएगी। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर रात में ऑपरेशन न होने की बात कही।
विज्ञापन

प्राचार्य से बात करने पर मेडिकल कॉलेज में ही ऑपरेशन हो जाने की बात कही गई। इसके बाद बाहर से लिखी दवा लेकर आए। दवा लगते ही बेटी को ब्लीडिंग शुरू हो गई। महिला डॉक्टर टालती रहीं। इसी लापरवाही से बेटी की जान चली गई। डीएम ने एडीएम को जांच सौंपी। शनिवार को एडीएम व सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज जाकर जांच कर रिपोर्ट तैयार की। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि तीन दिन में संबंधितों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जल्द रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed