फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ADM Arvind found ADO absent, directed to issue notice

Shahjahanpur News: एडीएम अरविंद को गैरहाजिर एडीओ मिले, नोटिस जारी करने के निर्देश

Sat, 14 Feb 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
ADM Arvind found ADO absent, directed to issue notice
बंडा। एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने शुक्रवार को नगर पंचायत, ब्लॉक कार्यालय, निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल, पुस्तकालय और नगर में बने सार्वजनिक शौचालयों का जायजा लिया। नगर पंचायत कार्यालय की एक पत्रावली में कई खामियां और शौचालय गंदे मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से कड़ी नाराजगी जताई। बाद में ब्लॉक कार्यालय पहुंचने पर एडीओ समाज कल्याण के गैरहाजिर मिलने पर उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम ने थाने के पास बने शौचालय में गंदगी देख सफाई कर्मचारियों तो नगर पंचायत कार्यालय के पास बने पिंक शौचालय पर ताला लटका देख नाराजगी जताई। इस पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने शौचालय का निर्माण अधूरा बताया। नगर पंचायत कार्यालय का जायजा लेने के बाद मोहल्ला धर्मापुर में बन रहे अंत्येष्टिस्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाद में मोहल्ला बालाजी नगर जाकर वहां बन रहे पुस्तकालय के कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत और ब्लॉक कार्यालय के कर्मचारियों में अफरा-तफरी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed