{"_id":"6915d5c1cecd53385b0de79e","slug":"adm-administration-became-the-administrator-of-katra-nagar-panchayat-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-157620-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एडीएम प्रशासन बने कटरा नगर पंचायत के प्रशासक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एडीएम प्रशासन बने कटरा नगर पंचायत के प्रशासक
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा को कटरा नगर पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया गया है। तीन नवंबर को अदालत के आदेश पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुख्तियार का निर्वाचन निरस्त कर दिया गया था।
मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष मुख्तियार अहमद मसूदी पर अपने आपराधिक रिकॉर्ड को छिपाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता और फारवर्ड ब्लाॅक की प्रत्याशी पूजा कसाना ने अदालत में याचिका डाली थी। आरोप सिद्ध होने पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम आशीष वर्मा ने तीन नवंबर को मुख्तियार अहमद के निर्वाचन को निरस्त कर दिया था। इसके साथ ही चार साल तक उनके किसी भी चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी।
न्यायालय ने नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को भी रिक्त घोषित कर दिया था। इससे नगर पंचायत के प्रशासनिक कार्य रुक गए थे। नगर पंचायत के कर्मचारियों का अक्तूबर माह का वेतन भुगतान भी अब तक नहीं हो पाया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। एडीएम प्रशासन ने बृहस्पतिवार शाम चार बजे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम को शाहजहांपुर कार्यालय बुलाकर पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान एडीएम प्रशासन ने अधिशासी अधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।