{"_id":"dc00db8a5b227c53f6b51c0c08ae6531","slug":"additional-magistrate-met-state-employee-memorandum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से मिले राज्य कर्मचारी, ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से मिले राज्य कर्मचारी, ज्ञापन दिया
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर संगठन के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल मंगलवार को कलक्ट्रेट जाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से मिला। कर्मचारी नेताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन और 14 सूत्री मांग पत्र देकर शासन स्तर पर लंबित मांगें जल्द स्वीकृत करने की मांग दोहराई।
मुख्यमंत्री को भेजे मांग पत्र का प्रारूप गत 17 मार्च को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में हुई महासंघ की प्रांतीय रैली में तैयार किया गया था। तब से मांग पत्र पर कोई निर्णय नहीं होने पर महासंघ के प्रांतीय महासचिव लक्ष्मी नारायण शर्मा ने सभी जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों को परिपत्र भेजकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन और मांग पत्र देने के निर्देश दिए थे।
इसी के अनुपालन में महासंघ के जिला मंत्री राकेश चंद्र के नेतृत्व में घटक संगठनों के पदाधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीशंकर लाल से मिले। उन्हें मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार दिए जा चुके ज्ञापनों का हवाला देते हुए कर्मचारी नेताओें ने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि सेवा-शर्तों से जुड़ी जायज मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। शिष्टमंडल में मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिला मंत्री रामेंद्र मिश्र, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पवन मिश्रा, महासंघ की चिकित्सा विभाग शाखा के अध्यक्ष केपी सिंह आदि शामिल रहे।