{"_id":"f80e0d35617c6dda63878d426b3e9ee8","slug":"actor-in-shahjahanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे! ‘पल्टन’ का कैप्टन पीके तो अपना वैभव है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे! ‘पल्टन’ का कैप्टन पीके तो अपना वैभव है
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे अंतराल के बाद डीडी-1 पर देशभक्ति से ओतप्रोत कोई धारावाहिक प्रसारित हो रहे हैं। इस धारावाहिक में शहर के एक युवा को भी अभिनय के आकाश में उड़ने का अवसर दिया गया है। वैभव सारस्वत नाम का यह युवा पल्टन नामक सीरियर में कैप्टन प्रशांत कुमार (पीके) के रूप में नजर आ रहा है।
बुधवार को वैभव ने अमर उजाला से बात की। वह शहर के मोहल्ला खिरनीबाग (बिस्मिल नगर) निवासी राजेश शर्मा और रजनी शर्मा के बड़े बेटे हैं। पिता के देहांत के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। हालांकि मां रजनी शर्मा इस समय एसबीआई टाउनहाल शाखा में कार्यरत हैं, लेकिन उन्होंने पहले बरेली कॉलेज से लॉ की पढ़ाई पूरी की और बाद में भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) लखनऊ में उनका चयन हो गया। यहां से अभिनय के गुर सीखने के बाद वह मुंबई रवाना हो गए।
मुंबई में उन्होंने शपथ, सीआईडी, यह है आशिकी जैसे सीरियल्स में काम किया। इसके बाद गुरमीत सिंह ग्रेवाल के निर्देशन में बनने वाले धारावाहिक पल्टन में उन्हें कैप्टन पीके की दमदार भूमिका सौंप दी गई। कैप्टन की भूमिका में उन्होंने दर्शकों की भरपूर प्रशंसा बटोरी है। वैसे तो वैभव तौकीर आलम को अपना एक्टिंग गुरु मानते हैं, लेकिन कोरोनेशन आर्ट थिएटर के संस्थापक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी जरीफ मलिक आनंद को वह प्रेरणास्रोत बताते हैं। वैभव का कहना है कि जरीफ भाई थिएटर के बट वृक्ष हैं और उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने में हमेशा मदद की है।
विज्ञापन
बोले: कहने को तो वह घर में बड़े हैं, लेकिन उनके छोटे भाई गौरव ने हमेशा ही बड़े भाई का ही दायित्व निभाया है, जिस कारण वह इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। वैभव ने शहर में अग्नि और बरखा, रुस्तम-सोहराब आदि नाटक भी खेले हैं।