फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Activities will be increased in upper primary schools with eight thousand rupees

Shahjahanpur News: आठ हजार रुपये से उच्च प्राथमिक स्कूलों में बढ़ाई जाएंगी गतिविधियां

Sat, 07 Jun 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Activities will be increased in upper primary schools with eight thousand rupees
शाहजहांपुर। इको क्लब के तहत स्कूल का माहौल हरा-भरा करने और विभिन्न गतिविधियाें को कराने के लिए प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में आठ हजार रुपये का बजट जारी कर दिया गया। स्कूलों में अवकाश खत्म होने के बाद विद्यालयों में इको क्लब के तहत विभिन्न गतिविधियां कराई जाएगी।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में इको क्लब का गठन किया गया था। सितंबर महीने में प्राथमिक में 15 सौ व उच्च प्राथमिक में दो हजार रुपये की धनराशि को भेजा था। इसके तहत पर्यावरण के बारे में जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियां कराने, पर्यावरण के प्रति लोगों की सोच को बदलने पर जोर दिया गया था।
विज्ञापन

स्कूलों में इको क्लब का गठन करते हुए छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई। क्लब की गतिविधियों को विस्तार देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रत्येक स्कूल में आठ हजार रुपये की धनराशि को भेजा है। जिले के 893 स्कूलों में धनराशि भेजने के साथ ही कैरम, खेल, चार्ट पेपर को खरीदा जाएगा, साथ ही स्कूल को हरा-भरा किया जाएगा। डीसी प्रशिक्षण रोहित सिंह बताते हैं कि धनराशि से विभिन्न तरह की गतिविधियों को भी कराने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
ये हैं लाभ
इको क्लब के जरिये स्कूल का माहौल हराभरा करने के साथ ही किचन गार्डन की देखरेख भी बच्चों से कराना है। स्कूलों में फ्लैक्स बनाकर इको क्लब की जिम्मेदारी संभालने वाले छात्र-छात्राओं के नाम अंकित कराना है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चार्ट-पोस्टर लगाकर रैली भी निकाली जाती है।

-----------
क्लब के गठन पूर्व में कर लिए थे। उच्च प्राथमिक स्कूलों में आठ हजार रुपये की धनराशि को भेज दिया गया है। इससे वे पर्यावरण, जल आदि के संरक्षण पर कार्य कर सकेंगे।
दिव्या गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed