फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Active contribution of educated and responsible citizens is essential for a developed India: Vice-Chancellor

विकसित भारत के लिए शिक्षित और उत्तरदायी नागरिकों का सक्रिय योगदान आवश्यक : कुलपति

Sun, 21 Jun 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Active contribution of educated and responsible citizens is essential for a developed India: Vice-Chancellor
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कुलपति पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विकसित भारत के लिए शिक्षित और उत्तरदायी नागरिकों का सक्रिय योगदान आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नवाचार, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय जन-जागरूकता से विकसित उत्तर प्रदेश और भारत के लक्ष्य में योगदान देगा। कार्यक्रम के संयोजक अरुण कुमार यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। व्यक्तित्व विकास से विद्यार्थी स्वयं को सशक्त बनाते हैं और अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं।
विज्ञापन

अरुण कुमार यादव ने युवाओं से सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इसमें पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और डिजिटल साक्षरता जैसे क्षेत्र शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका समझाई गई। धर्मवीर सिंह, अखंड, केशव शुक्ला, राम अवतार सिंह और दीपक दीक्षित भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed