फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Action will be taken against the operator of the petrol pump if the rule is not followed

Shahjahanpur News: नियम का पालन नहीं करने पर पेट्रोल पंप के संचालक पर होगी कार्रवाई

Sun, 14 Sep 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the operator of the petrol pump if the rule is not followed
पुवायां में पंपों पर चेकिंग करते एआरटीओ और यातायात पुलिस। संवाद - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का अभियान चलाया जा रहा। कुछ पेट्रोल पंप संचालक चोरी छुपे मनमाने तरीके से पेट्रोल दे रहे हैं। मनमानी करने पर शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप संचालक पर जुर्माना लगाया गया था। डीएसओ चमन शर्मा के मुताबिक पेट्रोल पंप पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कई संचालकों ने पेट्रोल पंप पर हेलमेट रखवा दिए हैं। ग्राहक के आने पर उनको हेलमेट देकर वाहन में पेट्रोल डाल दिया जाता है। इसकी शिकायत लगातार डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के पास पहुंच रहीं थीं। उनके निर्देश पर शुक्रवार को डीएसओ चमन शर्मा ने पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

कनौजिया मोड़ स्थित सैयद मोटर्स पर पेट्रोल डलवाने आए एक बाइक चालक को पास में खड़े व्यक्ति ने हेलमेट देते हुए डीएसओ ने पकड़ लिया। इसमें दो सेल्समैन की सेवाएं समाप्त करने के साथ पेट्रोल पंप पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया कि लगातार पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जहां भी नियम का पालन नहीं होगा, उन संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
--
पुवायां में कई पंपों पर बिना हेलमेट के होती मिली पेट्रोल की बिक्री
पुवायां। एक से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के तहत शनिवार को एआरटीओ, सीओ यातायात और प्रभारी यातायात ने पुवायां में कई पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। कई पंपों पर बिना हेलमेट के ही पेट्रोल की बिक्री होती मिली।
एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह, सीओ यातायात संजय कुमार सिंह, यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडेय शनिवार को सबसे पहले शाहजहांपुर रोड पर भटपुरा चंदू के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां पर बिना हेलमेट लगाए बाइक चालकों को भी पेट्रोल बेचा जा रहा था। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

इसके बाद खुटार रोड, बंडा रोड पर भी कई पंपों का औचक निरीक्षण किया तो वहां पर भी नो हेलमेट नो फ्यूल के आदेश का पालन होता नहीं मिला। यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि 46 बाइकों के चालान काटे गए। पुलिस की ओर से चलाए गए चेकिंग अभियान के चलते बाइक चालकों और पंप स्वामियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed