फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Action will be taken against shopkeepers who force people to buy sets of books

Shahjahanpur News: किताबों का सेट खरीदने के लिए बाध्य करने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

Thu, 03 Apr 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 03 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against shopkeepers who force people to buy sets of books
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों की किताबों का पूरा सेट लेने से मजबूर नहीं करने के निर्देश दिए हैं। जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए कहा।
विज्ञापन

जनता दर्शन में अभिभावकों ने निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की किताबें व काॅपियों के पूरे सेट एक साथ खरीदने के बाध्य करने की शिकायत की। अभिभावकों ने बताया कि वे पूरा सेट एक साथ खरीदने में असमर्थ हैं। उन्हें जरूरत के अनुसार किताबें नहीं दे रहे हैं। डीएम ने कहा कि किताब बेचने वाले दुकानदार किसी पर पूरा सेट लेने का दबाव नहीं बनाएंगे। शिकायत पर विक्रेता को कार्यालय में बुलाकर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन


वहीं, परिषदीय स्कूलों में शिक्षा सत्र के दूसरे दिन भी छात्र उपस्थिति नहीं बढ़ पा रही है। अधिकतर विद्यालयों में गिनती के ही बच्चे पहुंचे हैं। ऐसे में शिक्षकों ने शिक्षण कार्य कराने के बजाये अपने जरूरी काम निपटाए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रभात फेरी निकालकर ड्राॅप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed