फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Action taken against both parties for trying to grab pond land

Shahjahanpur News: तालाब की जमीन कब्जाने के प्रयास में दोनों पक्षों पर कार्रवाई

Sun, 12 Oct 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Action taken against both parties for trying to grab pond land
मीरानपुर कटरा। आतिशबाजान मोहल्ले में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति रखकर सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को मुचलक पाबंद किया है। थाने से इस आशय की रिपोर्ट शनिवार को एसडीएम न्यायालय भेज दी गई है।
विज्ञापन

आतिशबाजान में खुदागंज मार्ग के किनारे 48 एकड़ के सरकारी तालाब पर कई लोगों ने पहले से कब्जा कर पक्के मकान बना लिए। गत आठ अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाने के लिए नगर पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य मिर्जा इलियास बेग ने वहां टेंट लगवाया। बाद में उसी स्थान पर कुछ लोगों ने महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति रख दी और उसे शुक्रवार को सुबह तक नहीं हटाया।
विज्ञापन

पूर्व वार्ड सदस्य ने इसकी शिकायत अधिकारियों से कर तालाब से कब्जा हटाए जाने की मांग की। शुक्रवार को तहसीलदार दीपेंद्र कुमार मूर्ति हटवाने गए तो वाल्मीकि शोभायात्रा समिति के लोगों ने उसे हटाने से मना कर दिया। विवाद से उपजे तनाव को देखते हुए तहसीलदार ने लेखपाल से तालाब की जमीन की नाप कराने के साथ ही दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद कर एसडीएम न्यायालय को रिपोर्ट भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed