{"_id":"648a11056571d80e360670a4","slug":"action-should-be-taken-against-illegal-e-rickshaws-shahjahanpur-news-c-4-1-181976-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवैध ई-रिक्शोंं के खिलाफ की जाए कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवैध ई-रिक्शोंं के खिलाफ की जाए कार्रवाई
Thu, 15 Jun 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सुरक्षात्मक उपायों एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। ई-रिक्शों का रूट भी निर्धारित किया जाए।
डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कछियानी खेड़ा में सड़क पार करने के लिए फुट फ्लाईओवर निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया जाए। नगरिया मोड़ के पास सड़क पार करने के लिए सुरक्षा मानकों के अनुसार व्यवस्था की जाए। उन्होंने जनपद में चिह्नित सभी ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षात्मक उपाय एवं संकेतक स्थापित कराने के निर्देश दिए।
हरदोई रोड, जलालाबाद रोड आदि व्यस्त सड़कों पर स्थित विद्यालयों से पहले संकेतक लगवाने एवं मानकों के अनुसार गति अवरोधक बनवाने के लिए भी कहा गया। डीएम ने कहा कि बसों की ओवर स्पीड को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। सड़क दुर्घटना के घायलों को चिकित्सालय पहुंचाने वाले नेक बंदों (गुड सेमेरिटन) को पुरस्कृत करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। बैठक में एडीएम न्यायिक राशिद अली, नगर मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।