फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Action on land of former MLA Roshan Lal s daughter in law

शाहजहांपुर: पूर्व विधायक रोशन लाल की बहू की जमीन पर कार्रवाई की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी, विधानसभा में उठ सकता मुद्दा

Fri, 22 Apr 2022 08:33 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर। 
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 22 Apr 2022 08:33 PM IST
सार

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन ने बदले की भावना से पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा पर कार्रवाई की है। बिना किसी नोटिस और सूचना के रोशन लाल की पुत्रवधू के भवन को तोड़ा गया।

विज्ञापन
Action on land of former MLA Roshan Lal s daughter in law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा से सपा में आए पूर्व विधायक रोशन लाल की बहू की संपत्ति पर बने भवन-दुकान के अवैध कब्जे को बृहस्पतिवार को प्रशासन ने हटवा दिया था। इस मामले को सपा ने गंभीरता से लेते हुए सीधे हाईकमान को पूरी जानकारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बताया गया कि जिस गाटा संख्या पर रोशनलाल वर्मा की बहू का भवन था। उसी पर अन्य भवन भी बने हैं, उन्हें हाथ नहीं लगाया गया। सत्ता पक्ष के इशारे पर मनोबल गिराने के लिए तोड़फोड़ की गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मामला विधानसभा में उठाया जा सकता है।

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि प्रशासन ने बदले की भावना से पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा पर कार्रवाई की है। बिना किसी नोटिस और सूचना के रोशन लाल की पुत्रवधू के भवन को तोड़ा गया। इस मामले को हाईकमान को बता दिया गया। वहीं अवैध निर्माण को गिराए जाने के कुछ घंटे के भीतर तिलहर एसडीएम का तबादला कर दिया गया था। उनकी जगह पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राशि कृष्णा को भेजा गया। उन्होंने शुक्रवार को पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। हालांकि, पूर्व विधायक की अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जे और जेसीबी को चलाए जाने के सवाल पर वह बचती रहीं। उन्होंने पूर्व एसडीएम के पाले में गेंद डाल दी।

विज्ञापन

प्रशासन के पास रोशनलाल वर्मा द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायतें हैं। अधिकारियों ने जांच की तो अवैध कब्जा मिला है। जिस पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। -अरुण गुप्ता महानगर अध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के आगे हम क्या कर सकते हैं। किससे अपनी शिकायत कहें। हम एक प्रतिशत भी गलत नहीं हैं। दस मकान एक लाइन में उसी गाटा संख्या पर बने हैं। हमारी पुत्रवधु की जमीन की नाप कराई गई। जब नाप कराई गई तो हमारे परिवार के किसी सदस्य को जाने नहीं दिया। यदि अवैध कब्जा था तो स्वयं हटाने के लिए नोटिस देते। बिना नोटिस के कार्रवाई कर दी गई।-रोशन लाल वर्मा, पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed