{"_id":"625da25bbe6b084f2b16cc16","slug":"action-on-former-mla-roshan-lal-verma-office-shops-and-boundary-found-illegal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा पर कार्रवाई, कार्यालय की दुकानें और बाउंड्री मिली अवैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा पर कार्रवाई, कार्यालय की दुकानें और बाउंड्री मिली अवैध
Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, निगोही।
संवाद न्यूज एजेंसी, निगोही।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
सार
राजस्व टीम ने पूर्व विधायक रोशनलाल के नवनिर्मित कार्यालय भवन और दुकान की नाप की। नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी ने बताया कि कार्यालय भवन के दक्षिण दिशा में दुकानें व बाउंड्री अवैध है।
विज्ञापन
कार्रवाई करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता व पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा पर पुलिस और प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। संडा गांव में जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर तहसील से आई राजस्व टीम ने सोमवार को पूर्व विधायक रोशन लाल के निर्मित कार्यालय की नाप की। अधिकारियों के मुताबिक, नाप में कार्यालय के दक्षिण में दुकानें और बाउंड्री अवैध पाई गई। वहीं निगोही थाना परिसर की फिर से नाप की गई।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने रोशन लाल द्वारा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम के निर्देश पर सोमवार को दोपहर तीन बजे तिलहर तहसील से नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी, कानूनगो श्रीकांत दीक्षित, लेखपाल निगोही थाने आए। यहां से पुलिस बल के साथ गांव संडा खास पहुंचे। राजस्व टीम ने पूर्व विधायक रोशनलाल के नवनिर्मित कार्यालय भवन और दुकान की नाप की। नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी ने बताया कि कार्यालय भवन के दक्षिण दिशा में दुकानें व बाउंड्री अवैध है। इस टीम ने निगोही थाना परिसर व थाने के सामने पूर्व विधायक रोशनलाल के भवन की माप की है।
विज्ञापन
बेटे ने जमीन खरीदी थी। बेटे के निधन के बाद पुत्रवधु रुचि वर्मा ने जमीन पर निर्माण कराया था। पुत्रवधु के पास इस जमीन के अलावा कोई जायदाद नहीं है। यह आबादी वाला क्षेत्र है। स्थानीय स्तर पर बदले की भावना के साथ काम किया जा रहा। सीएम के संज्ञान में आने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होगी, ऐसा विश्वास है। -रोशन लाल वर्मा, पूर्व विधायक
विज्ञापन