{"_id":"6a25be228a8857bfd60d7215","slug":"accused-of-threatening-the-clerk-of-bsa-office-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-175482-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बीएसए कार्यालय के लिपिक को धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बीएसए कार्यालय के लिपिक को धमकाने का आरोप
Mon, 08 Jun 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीएसए कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत प्रदीप गौतम को धमकाने के मामले में एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस ने शिक्षक नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं है। धमकाने का ऑडियो भी सामने आया है, इसमें शिक्षक नेता लिपिक को फोन पर रिकार्डिंग करने के बाद धमका रहे हैं। पीड़ित ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
तिलहर के मोहल्ला मधुवन कॉलोनी निवासी प्रदीप गौतम बीएसए कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। सदर थाने में दिए प्रार्थना पत्र में प्रदीप ने बताया कि एक जून को साढ़े चार बजे दो शिक्षक नेताओं ने कार्यालय में आकर प्रतिकूल प्रविष्टि मामले में वेतन बहाल करने का दवाब बनाया। प्रक्रिया के तहत काम करने की बात कहने पर देख लेने की धमकी दी। इसके अगले दिन दो जून को ओपीएस बहाली समर्थक शाहजहांपुर समूह के व्हाट्सएप ग्रुप पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए शिक्षक नेता ने टिप्पणी लिखी।
प्रदीप के अनुसार, रात साढ़े नौ बजे शिक्षक नेता ने कॉल कर फोन रिकार्डिंग पर लगाने की बात कहते हुए अभद्रता की। उस रात तीन बार कॉल की गई। प्रदीप ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियाें को प्रार्थनापत्र दिए, पर कार्रवाई नहीं हुई। अब सदर बाजार थाने में तहरीर देकर ऑडियो रिकार्डिंग की पेन ड्राइव भी उपलब्ध कराई है। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।