फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of Tax Evasion by Setting Up Fake GST Firms Arrested

Shahjahanpur News: जीएसटी की फर्जी फर्म बनाकर कर चोरी करने के आरोपी को पकड़ा

Wed, 25 Mar 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of Tax Evasion by Setting Up Fake GST Firms Arrested
रोजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पंकज। स्रोत: पुलिस - फोटो : Self
शाहजहांपुर। पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह मोहम्मदी रोड स्थित जीएसटी कार्यालय के पास से फर्जी फर्म बनाकर लगभग दो करोड़ रुपये की कर चोरी करने के आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह देवरिया जिले के थाना भटनी के गांव भैरहे चौरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम से भोले-भाले व्यक्तियों को नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं फोटो आदि दस्तावेज प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद उनके फर्जी एवं कूटरचित हस्ताक्षर तैयार कर बोगस जीएसटी फर्मों का पंजीकरण कराते थे।
विज्ञापन

इन फर्जी जीएसटी फर्मों के नाम से कूटरचित ई-वे बिल एवं बिल्टी तैयार कर महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर आदि जनपदों से स्क्रैप खरीदते थे और मुजफ्फरनगर में विक्रय कर फर्जी लेन-देन दर्शाते हुए कर चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पिछले साल 28 नवंबर को पुलिस ने मोहम्मदी रोड पर प्रमोद इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित फर्जी जीएसटी फर्म के ई-वे बिल एवं बिल्टी सहित तीन लोगों को रोका था। इसके बाद एसआईटी का गठन किया गया था।
पंकज ने पुलिस काे पूछताछ में बताया कि उसे गाजियाबाद के साहिबाबाद का रहने वाला राजेश ट्रकों की डिटेल उपलब्ध कराता था। वह डिटेल को दिल्ली की रहने वाली रचना को वाट्सएप पर भेज देता था। रचना फर्जी जीएसटी बिल बनाकर उसे वापस भेजती थी। इन्हीं डिटेल को वह जीएसटी पोर्टल पर अपलोड कर आईटीसी क्रेडिट करता था। जिसका लाभ व्यापारी ले रहे थे।

--
एम-कॉम की पढ़ाई कर चुना गलत रास्ता, पकड़ा गया
आरोपी पंकज ने एम-कॉम किया है। करीब चार साल से वह इस गिरोह से जुड़ा हुआ है। पुलिस को जांच में पता चला कि एक साल में उसके खाते में 18 लाख रुपया आया। इसके अलावा आरोपी के बाकी खाते खंगाले जा रहे हैं। प्रयागराज में आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वहां की पुलिस को भी पंकज की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed