{"_id":"67366c2c5df45a81900d6d74","slug":"accused-of-stealing-friends-bike-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-131249-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दोस्त की बाइक चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दोस्त की बाइक चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 15 Nov 2024 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दोस्त की बाइक चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने दोस्त के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि रोशन गौतम निवासी ग्राम सरसवां थाना रोजा ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने गांव के ही नीरज और सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव आटा बुजुर्ग के जितेंद्र को नामजद किया था। पुलिस ने जितेंद्र को बृहस्पतिवार को टेढ़ी पुलिया के पास से चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि वह रोशन के साथ लकड़ी काटने का काम करता था। इस वजह से उसके घर आना-जाना था। रोशन के पास दहेज में मिली बाइक थी। 10 सितंबर की रात एक बजे वह मकान में घुस गया। बाइक चोरी कर दरवाजे से बाहर आ गया। जितेंद्र ने बताया कि वह बाइक से लकड़ी काटने आया था, तभी गिरफ्तार कर लिया गया।