फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of misconduct assaulted

दुराचार के आरोपी के साथ मारपीट

Mon, 15 Feb 2016 08:45 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 15 Feb 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ला में रहने वाली एक युवती के साथ उसके किराएदार दुकानदार ने झांसा देकर लंबे समय से रेप किया। युवती के परिवार वालों ने रविवार की रात घर में घुसकर आरोपी की पिटाई कर दी। जब मारपीट की शिकायत करने युवक थाने गया तो पुलिस ने उसे थाने में बैठा लिया।
विज्ञापन

सूत्रों का मुताबिक आरोपी के युवती से लगभग दस-बारह साल से संबंध थे। उसने युवती के पिता की एक दुकान किराये पर ले रखी थी। लालच बस दुकान खाली नहीं कर रहा था। जब कल रात युवती ने उसके घर आकर बताया कि घर वाले एक अधेड़ के साथ उसकी शादी कर रहे हैं तो उसने समझा बुझाकर वापस घर भेजना चाहा। इसी बीच युवती के घर वाले युवक के घर पहुंच गए और जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया।  रात करीब 12 बजे वह अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत करने थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे थाने में बैठा लिया। आरोपी का कहना है कि दुकान खाली न करने के कारण उसके खिलाफ झूठा मामला बना कर दबाव बनाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। दोनों पक्षों में बातचीत के बीच समझौता कराने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed