{"_id":"69065cce4f0717f29b0fdc3b","slug":"accused-of-giving-triple-talaq-for-not-getting-dowry-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-156584-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दहेज न मिलने पर तीन तलाक देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दहेज न मिलने पर तीन तलाक देने का आरोप
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव सकरापुर निवासी जफ्फार खां की पुत्री फूलबी ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए पति सहित 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फूलबी के अनुसार उनका निकाह तीन मार्च 2019 को लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव हरिहरपुर निवासी जहीम के साथ हुआ था। पति जहीम, ससुर समीम खां, सास साबरी, ननद शिवा, सीमा, जेठ नहीम, गांव मानखेरे निवासी ननद राशिदा, ननदोई मुखत्यार, गांव चतुरी निवासी शमा परवीन, राजू दहेज कम मिलने का ताना देकर उसको परेशान करते थे।
22 अक्तूबर को आरोपियों ने उसको पीटा और मायके के पास आकर छोड़ गए। पति जहीम ने उसको तीन तलाक देते हुए कहा कि ससुराल आने पर जान से मार देंगे। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद