फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of Fraud Worth Lakhs and Sexual Exploitation Arrested

Shahjahanpur News: लाखों की ठगी और यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of Fraud Worth Lakhs and Sexual Exploitation Arrested
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर करीब 30 लाख रुपये ठग लेने और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी बरेली निवासी सचिन शर्मा को पुलिस ने शुक्रवार को अतिवरा गांव में गंगा एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

युवती ने गत 11 मई को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के गांव खड़ऊआ निवासी आरोपी सचिन ने खुद को अधिकारी बताते हुए उसे अपना नाम व पता गलत बता दिया। बाद में उसे झांसे में लेकर सरकारी नौकरी लगवाने का वादा किया। युवती के अनुसार आरोपी के कहने पर उसने बैंक की नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन

आरोपी ने उससे नौकरी के नाम पर कई बार में 30 लाख रुपये और जेवरात ले लिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया। इस बीच आरोपी ने उससे शादी करने का वादा करके कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौहान ने बताया कि आरोपी की तलाशी में उसके पास से दो मोबाइल फोन, एचडीएफसी बैंक का एक ब्लैंक चेक, एक मोहर, एक नियुक्तिपत्र, एक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पत्र, दो आधार कार्ड, शादी के दो कार्ड बरामद हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed