{"_id":"635d77afd70ad2446f4b9023","slug":"accused-of-cheating-of-12-lakh-from-lucknow-carpet-trader-arrested-shahjahanpur-news-bly5022112172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के व्यापारी से 12 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के व्यापारी से 12 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। लखनऊ के कालीन व्यापारी से 12 लाख रुपये की ठगी करने वाले आगरा निवासी आरोपी नसीर को शनिवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पूर्व में दो आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
लखनऊ के शमा गॉर्डन निवासी कालीन व्यापारी सूफी शमशुद्दीन के साथ वर्ष 2021 में 12 लाख रुपये की ठगी हुई थी। सूफी शमशुद्दीन के मुताबिक, सिंधौली के खिरिया पाठक निवासी गुफरान, इमरान, आसमीन व आगरा के मोहल्ला जगदीशपुरा निवासी नसीर अहमद ने उसे बातों में फंसा लिया। आरोपियों ने सोने के बिस्कुट सस्ते दामों में देने का झांसा देकर उसे सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव महुआ पाठक में बुलाया था। आरोपियों ने उसे अनावा गांव में ले जाकर 12 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकता रहा। फरवरी 2022 में इंस्पेक्टर चंद्रकिरण से सूफी शमशुद्दीन मिले। थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने खिरिया पाठक निवासी दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आगरा निवासी नसीर लंबे समय से फरार चल रहा था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महुआ पाठक गांव के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक धर्मस्थल पर रहकर ठगी की घटना को अंजाम देता था।