फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of cheating 200 people of Rs 6.24 lakh in the name of job

Shahjahanpur News: नौकरी के नाम पर 200 लोगों से 6.24 लाख रुपये की ठगी का आरोप

Fri, 07 Mar 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 200 people of Rs 6.24 lakh in the name of job
बरेली मोड़ ​स्थित अजीजगंज चौकी पर विरोध जताते युवक व युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। अतिरिक्त शिक्षा कार्यक्रम में नौकरी के नाम पर 200 लोगों से 6.24 लाख रुपये ले लिए गए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ितों ने पुलिस चौकी अजीजगंज में जाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पांच लोगों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चौकी पहुंचे 20-25 युवक एवं युवतियों ने बताया कि थाना कांट क्षेत्र के गांव लालपुर व अकर्रारसूलपुर निवासी दो लोगों ने अतिरिक्त शिक्षा कार्यक्रम में कार्य करने के लिए कहा था। उन्हें बताया गया कि जनपद में 200 सेंटर संचालित होंगे। प्रत्येक सेंटर में 40 बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके एवज में तीन माह तक 1200 रुपये और बाद में 10,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। बच्चों को काॅपी व किताबें भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम एक अक्तूबर, 2024 से प्रारंभ हो गया है। पहले माह में तो 1200 रुपये मानदेय तथा बच्चों को कॉपी-किताबें दी गईं। इसके बाद से अब तक न तो मानदेय दिया गया और न ही बच्चों को किताब दी गई, जब दोनों से इस संबंध में वार्ता की गई तो आरोप है कि वे अभद्र व्यवहार करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। इसमें दोनों आरोपियों के अलावा गांव चौढेरा, फरीदापुर तथा किशुरहाई के भी तीन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब संस्था के प्रयागराज स्थित मुख्यालय में जानकारी की गई तो वहां से पता चला कि इस तरह का कोई भी ऑफिस यहां संचालित नहीं किया गया है। पीड़ितों का आरोप है कि उनसे 200 सेंटरों के एवज में प्रति केंद्र 3120 रुपये के हिसाब से 6.24 लाख की ठगी की गई है। अजीजगंज चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि आरोपियों को तलब किया गया है। उन्हें 10 दिन के भीतर निस्तारण किए जाने के लिए कहा गया है। अन्यथा रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed