{"_id":"6a57e92e1d4c5ddef9032b95","slug":"accused-husband-says-wife-used-to-trouble-me-so-i-killed-her-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-179008-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पति बोला : परेशान करती थी पत्नी, इसलिए मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी पति बोला : परेशान करती थी पत्नी, इसलिए मार डाला
विज्ञापन
गांव महोलिया वीरान निवासी पत्नी लक्ष्मी की हत्या का आरोपी पति हरिपाल। स्रोत : पुलिस
खुटार। गांव महोलिया वीरान में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले हरिपाल ने सीएचसी पर इलाज के दौरान कहा कि पत्नी बहुत परेशान करती थी। इसीलिए गोली मार दी। हरिपाल की बात का किसी ने वीडियाे बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
हरिपाल (70) ने 14 जुलाई की शाम लगभग पांच बजे घास लेकर आ रही पत्नी लक्ष्मी देवी (65) के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हरिपाल ने आत्महत्या के इरादे से अपने पेट में गोली मारने का प्रयास किया था, लेकिन गोली पेट से रगड़ती हुई निकल गई थी, इससे हरिपाल भी घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तमंचा सहित पकड़ लिया था और सीएचसी भिजवाया था।
सीएचसी पर इलाज के दौरान किसी ने हरिपाल का वीडियो बनाया है। वीडियो में हरिपाल ने बताया कि पत्नी लक्ष्मी देवी बेटे- बहू से लड़ाई कराती थी। 14 जुलाई की सुबह विवाद हुआ तो बेटे ने उसे मारने के लिए डंडा उठा लिया। बहू ने भी अपशब्द कहे थे। इसी बात से परेशान होकर वह तमंचा लेकर पत्नी का घर से निकलने का इंतजार करने लगा। चारा लेकर आ रही पत्नी मिल गई तो गोली मार दी। खुद भी मर जाने को तैयार था, इसीलिए गोली मार ली थी लेकिन बच गया।
विज्ञापन
--
पुत्र ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
लक्ष्मी देवी के बड़े पुत्र नरोत्तम ने मां की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नरोत्तम ने पुलिस को बताया कि उनके पिता और मां में अक्सर विवाद होता रहता था। दो महीने में कई बार विवाद हो चुका था। 14 जुलाई को घरेलू झगड़े के बाद पिता हरिपाल ने मां को गोली मार दी, जिससे मां की मौत हो गई। बुधवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद लक्ष्मी देवी का शव पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
--
रोज-रोज का झगड़ा एक बार में ही हुआ खत्म
हत्या के आरोप में जेल जाते समय हरिपाल के चेहरे पर पत्नी की हत्या का कोई भी पछतावा नहीं दिखा। हरिपाल बोला कि रोज-रोज की लड़ाई से अच्छा एक बार में ही लड़ाई समाप्त हो गई। पत्नी लक्ष्मी देवी बहुत परेशान थी। इसीलिए सभी समस्याओं से दूर कर दिया। हरिपाल का पुत्र पप्पू धान की रोपाई करने मध्य प्रदेश गया था। मां की हत्या की जानकारी पाकर वह भी बुधवार को घर पहुंचा और बिलख उठा। प्रधान गुरमेज सिंह ने कहा कि हरिपाल का परिवार संपन्न है। हरिपाल ने कभी किसी से विवाद नहीं किया, पता नहीं उसके मन में क्या आया कि पत्नी को गोली मार दी। संवाद
--
हरिपाल का पत्नी से काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह लड़कों से विवाद हुआ तो पत्नी लड़कों का पक्ष लेने लगी। इसी बात से नाराज होकर हरिपाल ने पत्नी को गोली मार दी। तमंचा बहुत पहले से ही उसके पास था। आरोपी फिलहाल जेल में है। मामले में जांच की जा रही है।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां