{"_id":"698e211aad5643c3750ce0d4","slug":"accused-arrested-for-demanding-ransom-by-threatening-to-make-photos-and-videos-viral-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-165449-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोहम्मद गाजी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह राजघाट तिराहा से महिला के वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोपी मोहम्मद गाजी निवासी मोहल्ला हाथीथान थाना सदर बाजार को पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया था कि एक युवक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उनसे दो लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। बताया था कि वह करीब डेढ़ साल से गाजी खान के संपर्क में थीं।
आरोप है कि अंटा चौराहा स्थित एक कैफे में गाजी व उसके बीच आपसी सहमति से संबंध भी बने थे। उसी दौरान गाजी ने फोटो व वीडियो बनाए थे। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि आरोपी गाजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका साथ देने के आरोप में नामजद शोएब खान व मानसी अवस्थी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद