{"_id":"69d5607f9936e03ec20723f7","slug":"accused-arrested-before-getting-engaged-to-abducted-teenage-girl-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-170049-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अपहृत किशोरी से सगाई करने से पहले आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अपहृत किशोरी से सगाई करने से पहले आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
सिंधौली। किशोरी के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह सगाई की तैयारी कर रहा था।
इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को तलाश करके न्यायालय में पेश किया। वहां उसके बयान दर्ज होने के साथ उसे घरवालों को सौंप दिया। बाद में दोनों पक्षाें ने आपसी सहमति से किशोरी की आरोपी कांट क्षेत्र के अकर्रा रसूलपुर निवासी रचित से सगाई की तैयारी शुरू कर दी।
इसकी भनक पाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को इस हिदायत के साथ उसके घरवालों के सुपुर्द किया कि वह अभी नाबालिग होने के कारण उसका विवाह नहीं करेंगे। बिलंंदपुर पुलिस चौकी के प्रभारी जयप्रकाश भारती ने कार्रवाई की पुष्टि की है। संवाद