फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accountant suffered heart attack 22 days after police interrogation, died

Shahjahanpur News: पुलिस पूछताछ के 22 दिन बाद अकाउंटेंट को पड़ा हार्टअटैक, हुई मौत

Sun, 17 Mar 2024 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 17 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Accountant suffered heart attack 22 days after police interrogation, died
शाहजहांपुर। पुलिस पूछताछ के 22 दिन बाद पीडब्ल्यूडी के अकाउंटेंट की कार्यालय में अचानक तबीयत बिगड़ गई। अधिकारियों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक आई है। परिजनों ने मीडिया से बात करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


बरेली के इज्जतनगर निवासी 58 वर्षीय नीरज कुमार शाहजहांपुर के लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में अकाउंटेंट थे। पिछली 24 फरवरी को सदर बाजार पुलिस उन्हें थाने लाई थी। पुलिस का कहना था कि एक ठेकेदार ने अकाउंटेंट पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। करीब एक घंटे तक अकाउंटेंट को थाने में रखकर पूछताछ की गई थी। हालांकि, दोनों के बीच समझौता कराने के बाद विभागीय अधिकारी की सुपुर्दगी में उन्हें छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक ठेकेदार और अकाउंटेंट के बीच भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह छुट्टी पर चले गए। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक, वह नियमित कार्यालय आ रहे थे। शुक्रवार को नीरज अपने दफ्तर में काम कर रहे थे। शाम करीब चार बजे उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत के चार से पांच घंटे तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई। रात करीब आठ बजे कॉलेज से मेमो भेजा गया, जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। मेमो मिलने के बाद थाना सदर बाजार पुलिस हरकत में आई और पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

अकाउंटेंट नीरज कुमार लगातार कार्यालय आ रहे थे। विवाद वाली बात गलत है। कार्यालय में काम करते समय अचानक उनकी हालत बिगड़ गई थी। वह पहले से ही दिल के मरीज थे।

- महेंद्र पाल, एक्सईएन, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed