फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   According to the administration, only 200 people in the city are affected by the floods

Shahjahanpur News: प्रशासन की नजर में शहर में 200 लोग ही बाढ़ से प्रभावित

Sun, 07 Sep 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
According to the administration, only 200 people in the city are affected by the floods
शाहजहांपुर। प्रशासन की जारी रिपोर्ट के अनुसार गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने से आठ मोहल्लों के करीब 200 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ पीड़ितों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र में 43 बाढ़ राहत शिविर चिह्नित हैं। इसमें चार राहत शिविर एनटीआई लोधीपुर, कल्याण सिंह सामुदायिक केंद्र रेती, छोटी विसरात हनुमतधाम, प्राथमिक विद्यालय टिकली बीबीजई को सक्रिय कर दिया गया है। 90 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इन्हें राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को शरणालयों में बाढ़ प्रभावितों को 250 लंच पैकेट वितरित किए गए। वर्तमान में 17 बाढ़ चौकी, 10 नावें व 10 मोटर बोट प्रशासन की ओर से लगाई गईं हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 13 मेडिकल टीम, एक एंबुलेंस बाढ़ प्रभावितों के लिए लगाई गई है। बीमार लोगों का इलाज व 161 ओआरएस और 172 क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया गया है। बाढ़ खोज बचाव की घटनाओं के मद्देनजर एक पीएसी, एक राज्य आपदा मोचन बल की टीम को आवश्यक उपकरणों सहित लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जलालाबाद में 59 गांव बाढ़ से प्रभावित
जलालाबाद तहसील में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से वर्तमान में गैर आबादी और कृषि क्षेत्रफल वाले 59 गांव प्रभावित हैं। इसमें 58 गांवों में कृषि क्षेत्रफल व एक गांव का कच्चे रास्ते पर पानी भरा है। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रभावित लोगों के लिए एक मोटर बोट लगाई गई है। पांच मेडिकल टीमें लगाई गईं हैं।
--
कलान में नौ गांव बाढ़ से प्रभावित
कलान में गंगा का जलस्तर बढ़ने से नौ गांव प्रभावित हो रहे हैं। इसमें आठ गांव कृषि क्षेत्र और एक गांव में कच्चे रास्ते पर पानी भर गया है। तहसील में पांच राहत शिविर चिह्नित किए गए हैं, 11 बाढ़ चौकी सक्रिय हैं, एक नाव संचालित है। स्वास्थ्य सेवाओं में 11 मेडिकल टीम व एक एंबुलेंस बाढ़ प्रभावितों के लिए लगाई गई है। जो कि बीमार लोगों का इलाज कर रही है। एक पशु शिविर की स्थापना की गई है।

--
तिलहर में चार गांव प्रभावित
तिलहर तहसील में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के चार गांव लोहररगढ़, मरैना, जिकरीपुर, खूबपुर अचिंतनपुर के मार्गों पर जलभराव हो गया है। ग्रामीणों के आवागमन के लिए दो नावें संचालित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed