{"_id":"6116d7068ebc3ee52e6c8c2e","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4563645140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सांड़ से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सांड़ से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक गुड्डू के परिजन जानकारी देते हुए । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुुर। कांट थाना क्षेत्र के पल्यूरा गांव के पास सांड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
कांट थाना क्षेत्र के गांव औदापुर निवासी गुड्डू (39) गांव में रहने वाले साढ़ू राजू के साथ जिला हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव अनकपुर स्थित ससुराल से बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे बाइक से घर लौट रहे थे। कांट क्षेत्र के गांव पल्यूरा के पास अचानक सांड़ रोड पर आ गया। बाइक सांड से टकरा गई। बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कुछ देर इलाज के बाद गुड्डू की मौत हो गई। घायल राजू से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने गुड्डू के परिवार को हादसे की जानकारी दी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पंचनामा भरकर गुड्डू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजन ने बताया कि गुड्डू हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था। गुड्डू खेतीबाड़ी कर पत्नी नन्हीं, दो बेटे और एक बेटी का पालन-पोषण करते थे। मौत की खबर से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।