{"_id":"6112d5278ebc3efcd8185628","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly456024785","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामकरण संस्कार से लौट रहे बाइक सवारों को मारी टक्कर, चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामकरण संस्कार से लौट रहे बाइक सवारों को मारी टक्कर, चाचा की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव कुड़िया के पास बाइक सवार चाचा-भतीजे को पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें चाचा की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा भतीजा घायल हो गया। वे दोनों नामकरण संस्कार की दावत खाने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
ग्राम मुड़िया सुन निवासी देवेंद्र कश्यप (22) सोमवार दोपहर बहन ज्ञानदेवी और 14 वर्षीय भतीजे गौरव के साथ बाइक से थाना जलालाबाद के गांव कल्याणपुर निवासी साले नन्हें के बेटे के नामकरण संस्कार की दावत में गए थे। शाम करीब सात बजे देवेंद्र बाइक से भतीजे के साथ वापस अपने घर लौट रहे थे। गांव कुड़िया के पास आते ही बरेली की तरफ से आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। देवेंद्र की मौके पर मौत हो गई। हादसे में भतीजा गौरव घायल हो गया। घायल गौरव ने अपने फोन से परिवार और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गौरव को मामूली चोट आने के बाद इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद के चालक पिकअप लेकर भाग गया। देवेंद्र की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। देवेंद्र का एक बेटा और एक बेटी हैं जो अभी छोटे-छोटे हैं। देवेंद्र खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र हेलमेट लगाए थे।
सड़क हादसे में बदायूं के युवक की मौत
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के सिंगहा पुलिया के पास सोमवार शाम करीब चार बजे एक बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बदायूं निवासी दो लोग घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के गांव उपरैला निवासी पुष्पेंद्र राजपूत (28) और उनका मौसेरा भाई हरिशंकर सोमवार दोपहर करीब दो बजे बाइक पर यहां चौक कोतवाली क्षेत्र के मौजमपुर निवासी साढ़ू बृजेंद्र के घर नामकरण संस्कार में जा रहे थे। वे मिर्जापुर थाना क्षेत्र के सिंगहा पुलिया के पास पहुंचे होंगे। तभी उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें पुष्पेंद्र और हरिशंकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेेज दिया। जहां सोमवार रात इलाज के दौरान पुष्पेंद्र की मौत हो गई । हादसे की सूचना मिलने पर पुष्पेंद्र के परिवार वाले भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। परिजन ने बताया कि बाइक चलाते समय पुष्पेंद्र हेलमेट लगाए थे।
वाहन की टक्कर से ग्रामीण की जान गई
शाहजहांपुर। फर्रुखाबाद निवासी सोमवार शाम सालिगराम पत्नी छोटी देवी और बेटे हरिओम के साथ किसी काम से हरदोई जा रहे थे। थाना अल्हागंज के हुल्लापुर चौराहा के पास तीनों वाहन से उतरकर पैदल जा रहे थे। तभी सालिगराम को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जलालाबाद सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।