{"_id":"60eddb388ebc3ec20b218cf3","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4530278126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक तेज धमाके से सहमे तिलहर और कटरा के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक तेज धमाके से सहमे तिलहर और कटरा के लोग
विज्ञापन
तिलहर। मंगलवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे के आसपास तिलहर और कटरा में धमाके की आवाज होने से लोग घबरा गए। लोगों को मकान की छत और खिड़की-दरवाजों में कंपन भी महसूस हुआ। हालांकि धमाका क्यों हुआ, इसकी वजह पता नहीं चल सकी है। कुछ लोग इसे वायुमंडली घटना से भी जोड़ रहे हैं।
पूर्वाह्न लगभग 11:40 बजे जोरदार धमाके की आवाज के साथ तिलहर से कटरा तक के लोग सहम गए। तिलहर के मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी डॉ. प्रमोद मिश्रा ने बताया कि जोरदार धमाके की आवाज से उन्हें लगा कि ऊपरी मंजिल की छत गिर गई है। जब वह ऊपर देखने पहुंचे, सबकुछ ठीक-ठाक था। बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत व खिड़कियां हिल गईं।
मोहल्ला दातागंज निवासी गृहिणी विमला देवी, प्रियंका गुप्ता और अनुष्का ने बताया कि वे घर पर घरेलू कामकाज निपटा रहीं थीं। इसी दौरान धमाका होने से मकान की खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे। बाजार में भी व्यापारियों ने इस धमाके की पुष्टि करते हुए कहा कि अचानक धमाके से वे हैरत में पड़ गए क्योंकि आसपास कुछ नजर नहीं आ रहा था। उधर मीरानपुर कटरा में भी लोगों ने धमाके की जोरदार आवाज सुनी। आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। कुछ लोग इस धमाके को आकाशीय घटना मान रहे हैं। उधर एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह कोर्ट में बैठे हुए थे तभी धमाके की आवाज हुई और कोर्ट का दरवाजा खुल गया। उन्हें लगा कि जैसे ट्रक का टायर फट गया हो। एसडीएम ने बताया कि यह किस कारण हुआ है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।