फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो दोस्त घायल

Sun, 25 Apr 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
accident
शाहजहांपुर। तीन दोस्तों को एक बाइक पर बगैर हेलमेट चलने की भारी कीमत चुकानी पड़ गई। जलालाबाद इलाके में किसी वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव पैंदापुर निवासी धर्मपाल का 18 वर्षीय बेटा संजू शुक्रवार शाम करीब सात बजे अपने दोस्त विवेक (17) और पंडित (26) के साथ बाइक पर जलालाबाद गया था। वहां से घर लौटते वक्त गढ़िया रंगीन रोड पर उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें संजू और उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक संजू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल विवेक और पंडित जलालाबाद सीएचसी ले जाकर भर्ती करा दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद संजू के परिजन मौके पर जा पहुंचे। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
सेहरामऊ दक्षिणी। शाहजहांपुर-हरदोई रोड पर मिर्गापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को रौसर कोठी निवासी अभिषेक मिश्रा पुत्र बालकृष्ण मिश्रा कहीं जाने के लिए कार से निकले थे। शाहजहांपुर-हरदोई रोड पर जाते समय उनकी की रफ्तार बहुत तेज थी। मिर्गापुर मोड़ के पास पहुंचकर उनकी कार अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर जाकर शाहजहांपुर की तरफ से आ रही बाइक से टकरा गई। बाइक पर लखनऊ निवासी रोहित मिश्रा पुत्र देवव्रत मिश्रा सवार थे। बाइक में कार की टक्कर इतनी तेज लगी कि रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक अभिषेक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed