फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

टैंकर की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, परिजनों ने किया हाईवे जाम

Wed, 21 Apr 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
accident
मृतक अभिषेक का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद इलाके में कांट-जलालाबाद हाईवे पर मंगलवार दोपहर पैदल जा रहे दो दोस्तों को एक टैंकर ने टक्कर मार दी। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गुस्साए परिजन ने हाईवे जाम करके जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। थाना कांट क्षेत्र गांव महानपुर निवासी उदयवीर का 18 वर्षीय बेटा अभिषेक उसी गांव के रहने वाले अपने दोस्त अरुण (16) के साथ पैदल बरेंडा मोड़ के पास भाई अमित को खाना देने गया था। अमित बरेंडा मोड़ के पास चाउमीन का ठेला लगाता है। वहां से दोनों पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में बरेंडा मोड़ के पास जलालाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने दोनों दोस्तों को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से अभिषेक की मौके पर मौत हो गई। जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे का पता लगने पर अभिषेक के परिजन व ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। परिजन टैंकर चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम दशरथ कुमार व कांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजितराम वहां पहुंच गए। उधर, कुछ दूर दौड़ाने के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। एसडीएम के काफी समझाने और चालक को जेल भेजने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। तब कहीं दो घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घायल अरुण को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां शाम करीब सात बजे उसने दम तोड़ दिया। पता लगने पर परिजनों ने ट्रामा सेंटर में जमकर हंगामा काटा। परिजन डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। आरोप है कि कई बार हालत बिगड़ने पर परिजन ने डॉक्टर को फोन लगाने की गुहार लगाई थी। मगर स्टाफ ने नहीं सुनी। बच्चे की मौत के बाद डॉक्टर दूसरी जगह ले जाने को कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed