फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

भीड़ के बैठने से दीवार ढही, किशोर की मौत

Wed, 21 Apr 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
accident
गांव पड़रिया दलेलपुर में रोती विश्वनाथ के परिवार की महिलाएं - फोटो : POWAYAN
बंडा (शाहजहांपुर)। नामकरण संस्कार की दावत में फिल्म देखने को जुटाई गई भीड़ के बैठने से एक दीवार अचानक ढह गई। दीवार के मलबा में दबने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन

बंडा इलाके के गांव पड़रिया दलेलपुर निवासी अजय कुमार के पुत्र का सोमवार को नामकरण संस्कार था। दावत में रिश्तेदारों व ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी। समारोह में रात को वीडियो वीजन के माध्यम से पर्दे पर फिल्म दिखाई जा रही थी। फिल्म देखने को जुटे लोग रास्ते के अलावा पड़ोस की दीवार पर बैठे थे। लोग ज्यादा बैठे होने की वजह से दीवार अचानक ढह गई।
विज्ञापन

दीवार ढहने से मलवे में गांव के कमलेश कुमार का 16 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ, नन्हेंलाल का 14 वर्षीय बेटा महेंद्र और ब्रजलाल का 15 साल का बेटा सुशील मलबे में दब गए, जिससे चीख पुकार मचने लगी। मौके पर जमा लोगों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। घायलों को फौरन बंडा सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान विश्वनाथ की मौत हो गई। महेंद्र व सुशील का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि नामकरण समारोह में भीड़ एकत्र कर पर्दे पर फिल्म दिखाए जाने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। विश्वनाथ की मौत की जानकारी मिली थी। परिवार वाले दीवार गिरने के मामले में किसी पर आरोप नहीं लगा रहे थे। पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।
शासन के आदेश को दरकिनार कर जुटाई गई भीड़
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शासन और प्रशासन ने भीड़ जुटाने पर रोक लगा रखी है। समारोह के दौरान लोगों की संख्या सीमित कर दी गई है। बावजूद इसके दावत और उसके बाद फिल्म दिखाने को भारी भीड़ जुटाई गई थी। इसके लिए अनुमति भी नहीं ली गई। खास बात यह कि इतना पड़ा हादसा होने के बावजूद थाना प्रभारी को जानकारी नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के समय करीब दो सौ महिला, पुरुष फिल्म देख रहे थे। कुछ लोग पड़ोस की दीवार पर पड़े छज्जे पर बैठे थे। जिस दीवार में छज्जा फंसा हुआ था, उस पर लिंटर नही पड़ा है। छज्जे पर वजन बड़ा तो दीवार का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और तीन किशोर दब गए। दीवार कम होने की वजह से कइयों की जान बच गई।

बुझ गया घर का चिराग
विश्वनाथ अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहने हैं। रात में हादसा होने की खबर घर पहुंची तो मां सरलादेवी बेसुध हो गई और बहनें बिलखने लगीं।
कोरोना गाइडलाइन में भीड़ एकत्र कर फिल्म नहीं चलाई जा सकता है। देहात क्षेत्र में लोग समारोह में भीड़ एकत्र करते हैं, जिसकी जानकारी नहीं मिल पाती। मामले में बंडा के थाना प्रभारी को जांच के लिए कहा गया है। - नवनीत कुमार नायक, सीओ पुवायां

गांव पड़रिया दलेलपुर में ढही दीवार

गांव पड़रिया दलेलपुर में ढही दीवार- फोटो : POWAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed