{"_id":"607b2bd58ebc3ec5446dd220","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly444235784","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन कोचिंग का छज्जा गिरा, तीन मजदूर दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
मकान का छज्जा गिरने से घायल मजदूर ।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। शनिवार दोपहर करीब एक बजे थाना सदर बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन कोचिंग सेंटर का छज्जा गिर गया। जिसमें काम कर रहे मिस्त्री समेत तीन मजदूर दब गए। निर्माण कार्य कोचिंग के बाहर हो रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के बिजलीपुरा मोहल्ले में कब्रिस्तान के पास कोचिंग सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। कोचिंग बनाने के लिए मुख्य गेट लग चुका था, उसके ऊपर छज्जा डाला जा रहा था। निर्माण कार्य में एक मिस्त्री और दो मजदूर काम कर रहे थे। अचानक तेज धमाके के साथ छज्जा गिर गया। हादसे में मिस्त्री अनीस (22), मजदूर इमरान (20) और सागर (21) मलबे में दब गए। हादसा सड़क किनारे हुआ था। चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोगों और कोचिंग मालिक ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कोचिंग संचालक शारीक ने बताया कि पहले भी काम चल रहा था। लेकिन काम को रुकवा दिया था। शनिवार को दोबारा काम शुरू करवाया था। हादसे से बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज कर रहे डॉ. मेहराज आलम ने बताया कि तीन घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।