{"_id":"5db43f198ebc3e93bc19bb85","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly3817188137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को झपकी आने पर ईको नहर में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को झपकी आने पर ईको नहर में गिरी, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(खुटार)। चालक को झपकी आने पर सवारियों से भरी ईको गाड़ी सूखी नहर में जा गिरी। इसमें गंभीर चोटें आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
गांव ढाका निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद मियां पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव गोरा का मूल निवासी है। करीब एक माह पूर्व मोहम्मद मियां गांव गोरा के सद्दाम, कमालुद्दीन, किशन कुमार, छोटे, रहीसुद्दीन आदि के साथ मजदूरी करने हरियाणा गया था। शुक्रवार रात सभी लोग ट्रेन में बरेली जंक्शन तक पहुंचे। वहां से ईको गाड़ी में बैठकर घर आ रहे थे। पीलीभीत से पूरनपुर रोड पर गांव रिठौरा के पास चालक को नींद की झपकी आने से ईको अनियंत्रित होकर सूखी नहर में जा गिरी, जिससे वाहन में सवार लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर जा पहुंचे और घायलों को वाहन से निकाला। इसमें गंभीर चोटें आने से मोहम्मद मियां की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सद्दाम, कमालुद्दीन, किशन कुमार, छोटे, रहीसुद्दीन आदि घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है। पीलीभीत पुलिस ने मोहम्मद मियां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहम्मद मियां की मौत से पिता रियासत, पत्नी नूरी बेगम आदि का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की तीन वर्षीय पुत्री अदीसा और एक वर्षीय पुत्री महजबीं है।