फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Sun, 25 Aug 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
accident
शाहजहांपुर/ददरौल। नेशनल हाइवे पर शनिवार सुबह चांदापुर मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति घायल हो गए। महिला की जिला अस्पताल से बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज निवासी रविंद्र अपनी पत्नी 24 वर्षीय कीर्ति को हरदोई के मोहल्ला आलूथोक स्थित ससुराल से विदा करा बाइक से लौट रहा था। सुबह करीब नौ बजे बाइक जब नेशनल हाईवे पर चौक कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से आए ट्रक ने बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया। इससे दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। कुछ ही देर में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाने के बाद चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलते ही अजीजगंज से उसके परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल कीर्ति को बरेली रेफर कर दिया। उसने बरेली जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पति की हालत खतरे से बाहर है। मृतका की चार वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके तीन वर्ष का एक बेटा अनमोल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर चांदापुर मोड़ के पास बाइक सवार दंपति को चपेट में लेने वाले ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश सिंह, इंस्पेक्टर चौक कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed