फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ABVP the Collectorate Be on display

अभाविप ने कलक्ट्रेट  पर किया प्रदर्शन

Thu, 22 Sep 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
ABVP the Collectorate Be on display
अभाविप ने कलक्ट्रेट  पर किया प्रदर्शन - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
अभाविप ने बुधवार को कुलपति को संबोधित जो ज्ञापन नगर के महाविद्यालयों को दिया था, उन्हीं मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

विभाग संगठन मंत्री दीपक कुमार और जिला संयोजक सत्यम सिंह चौहान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगों को दोहराते हुए उन्हें पूरा किए जाने की मांग की। ज्ञापन में मुख्य रूप से विवि के पांच टॉपर्स की उत्तरपुस्तिकाएं अन्य विद्यार्थियों के अवलोकन के लिए पुस्तकालय और वेबसाइट पर उपलब्ध कराने, छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने, विवि और महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने, क्षेत्रीय कार्यालय मुरादाबाद में खोलेेेेे जाने, बरेली कॉलेज में एलएलएम की मान्यता देने, महाविद्यालयों में एमए शिक्षाशास्त्र तथा एमएससी बायोटेक का पाठ्यक्रम शुरू कराने समेत 26 मांगें शामिल की गई हैं। प्रदर्शन करने वालों में सारंग मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, राहुल गुप्ता, सत्यक द्विवेदी, निशांत गौतम, हरिओम वर्मा, विशाल सक्सेना, आकाश कुमार, रजत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed