{"_id":"57e3e2f04f1c1b3e34a83142","slug":"abvp-the-collectorate-be-on-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
अभाविप ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
अभाविप ने बुधवार को कुलपति को संबोधित जो ज्ञापन नगर के महाविद्यालयों को दिया था, उन्हीं मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन दिया।
विभाग संगठन मंत्री दीपक कुमार और जिला संयोजक सत्यम सिंह चौहान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगों को दोहराते हुए उन्हें पूरा किए जाने की मांग की। ज्ञापन में मुख्य रूप से विवि के पांच टॉपर्स की उत्तरपुस्तिकाएं अन्य विद्यार्थियों के अवलोकन के लिए पुस्तकालय और वेबसाइट पर उपलब्ध कराने, छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने, विवि और महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने, क्षेत्रीय कार्यालय मुरादाबाद में खोलेेेेे जाने, बरेली कॉलेज में एलएलएम की मान्यता देने, महाविद्यालयों में एमए शिक्षाशास्त्र तथा एमएससी बायोटेक का पाठ्यक्रम शुरू कराने समेत 26 मांगें शामिल की गई हैं। प्रदर्शन करने वालों में सारंग मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, राहुल गुप्ता, सत्यक द्विवेदी, निशांत गौतम, हरिओम वर्मा, विशाल सक्सेना, आकाश कुमार, रजत आदि शामिल रहे।