{"_id":"1d3245a990878b268617d7e32104c382","slug":"abvp-memorandum-to-the-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप ने एसडीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
जलालाबाद।
Updated Fri, 08 Jan 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा व्यवस्था में लगातार आ रही गिरावट से परेशान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 31 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम वंदना त्रिवेदी को दिया।
संगठन के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विपिन अग्निहोत्री के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जा रही माध्यमिक शिक्षा में सपुस्तक परीक्षा प्रणाली को रोके जाने, प्रदेश के विश्वविद्यालयों में समय के अनुसार पाठ्यक्रम में बदलाव किए जाने, शोध शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किए जाने, उच्च शिक्षा संस्थानों में अव्यवस्थाओं में सुधार लाए जाने, छात्रों को छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति समय से उपलब्ध कराए जाने, छात्रवृत्ति समेत छात्रों के अन्य देय में हेराफेरी करने वाले कालेजों की मान्यता खत्म किए जाने, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में परीक्षा समेत अन्य शुल्कों में एकरूपता लाए जाने, अंकपत्र समेत अन्य त्रुटियों में सुधार के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली को रोक कर इस संबंध में कोई ठोस समाधान निकाले जाने, पुस्तकालयों की व्यवस्था में सुधार किये जाने समेत विभिन्न 31 मांगे शामिल हैं।
ज्ञापन देने वालों में कृष्ण कुमार मंगलम, गौरव प्रताप राघव, सचिन कुमार, राहुल कुमार, अनिल अग्निहोत्री, गौरव द्विवेदी, प्रिंस द्विवेदी, मोंटू दीक्षित, राघव सिंह, मोनू दीक्षित आदि शामिल रहे।